14 नवंबर का इतिहास | Today's History in Hindi | KnowingStation

Jawaharlal Nehru First Prime Minister India 1681 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल से अलग रियासत बनाने की घोषणा की थी। 1889 : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है। 1908 : अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रकाश के अपने क्वांटम सिद्धांत को प्रस्तुत किया था| 1911 : भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कवि बलवीर सिंह रंग का जन्म हुआ था। 1922: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा की शुरूआत की थी। 1935 : आधुनिक जार्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म हुआ था। उन्होंने 1953 से 1999 तक जार्डन पर शासन किया था। 1967: भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का निधन हुआ था। 1969 : अपोलो-12 को प्रक्षेपित किया गया, जो तीन अंतरिक्षयात्रियों को लेकर आकाश की अनंत गहराइयों को पार करते हुए चंद्रमा पर पहुंचा था। 1991 : अमेरिका ने लॉकर्बी हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी ठहराया और उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की थी। 2006 : भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी...