12 नवंबर का इतिहास | Today's History in Hindi | KnowingStation

 

12 November history
First Round Table Conference London 1930

1781 : अंग्रेजो ने नागापट्टनम पर कब्जा किया।

1847 : ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।

1896 : भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का जन्म हुआ।

1925 : अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1930 : लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें डॉ भीमराव अम्बेडकर जी समेत 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।

1936 : केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।

1946 : स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का निधन हुआ।

1956 : मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1967 : इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

1984 : ब्रिटेन ने एक पाउंड का नोट बंद किया, सिक्के चालू किए।

1995 : नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित हुआ।

2002 : संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।

2005 : ढाका में 13वां दक्षेस शिखर सम्मेलन (SAARC summit) प्रारम्भ हुआ।

2008 : भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया।

2009 : भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के 'अतुल्य भारत' अभियान को वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।

2016 : जैकी चैन ने 8वें वार्षिक गवर्नर्स अवार्ड समारोह में अपनी फिल्म उपलब्धियों के लिए ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त किया।

2017 : पहली बार राजकुमार चार्ल्स ने महारानी एलिजाबेथ की जगह ग्रेट ब्रिटेन के युद्ध में मृतकों को माला पहनाई।

2018 : पूर्व अमेरिकी प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने अपना संस्मरण "बिकमिंग: मेरा जीवन सफर" प्रकाशित किया।

2019 : डिज़नी ने अपनी स्ट्रीमिंग सेवा डिज़नी + लॉन्च की।


FOLLOW FOR MORE @KnowingStation

• Facebook 
• YouTube 

Comments

Popular posts from this blog

॥ अंतराष्ट्रीय सीमाएं ॥ Factknowinfo

राष्‍ट्रीय पहचान के प्रतीक प्रतीक व चिन्ह का नाम | Factknowinfo